Breaking News Update । बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। गांव औरंगाबाद शकूरपुर उर्फ गिदडपुरा के 60 वर्षीय रणजीत ने गंगा नदी में छलांग लगा दी । रणजीत पारिवारिक कलह से परेशान थे ।
घटना शनिवार को हुई जब रणजीत साइकिल लेकर रावली बन्दे पर पहुंचे । उन्होंने हरिद्वार में रह रहे अपने पुत्र को फोन कर बताया कि वह घर छोड़कर जा रहे हैं। इसके बाद उनकी पत्नी और दूसरा बेटा बाइक से गंगा किनारे बन्दे पर पहुंचे ।
परिवार के सदस्यों को अपने पास आता देखते ही रणजीत ने नदी में छलांग लगा दी । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया । आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए । सूचना मिलते ही मंडावर पुलिस,तहसीलदार ,लेखपाल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे ।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रणजीत की तलाश शुरू कर दी है । काफी प्रयासों के बाद भी अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है । गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है ।
