सीतापुर । जनपद के मछरेहटा में एक दुखद घटना हुई जहाँ तीन महीने के बच्चे का शव छत पर रखे ड्रम में मिला । परिवार को संदेह है कि बंदर ने बच्चे को ड्रम में डाला । बच्चे की माँ उसे चारपाई पर सोता हुआ छोड़कर गयी थी । वापस आने पर बच्चा गायब था और बाद में छत पर बने ड्रम में मिला । पुलिस ने जाँच शुरू की । तलाश की गई तो बालक छत पर रखे ड्रम में उतराता मिला परिवारजन बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया ।
अनुज ने बताया बंदर अक्सर उनके घर आ जाता है । घटना के दिन सीढ़ियों पर गेहूं भी बिखरे थे ।
इससे लग रहा है कि बंदर ही शिवांश को उठा ले गया और ड्रम में छोड़ दिया ।
सूरजपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र खरवार ने बताया कि घटना की चर्चा होने पर पुलिस अनुज के घर गई थी । अनुज ने तहरीर देने से मना कर दिया ।
