ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो पोस्ट किया । जिसमें इस बोट में विस्फोट होते हुए दिखाया जा रहा है ।
अमेरिकी । देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका की सेना ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में वेनेज़ुएला की एक कथित ड्रग बोट को नष्ट कर दिया है ।
ट्रंप के मुताबिक़, यह नाव अमेरिका की ओर बढ़ रही थी ।
सोमवार को जारी बयान में ट्रंप ने कहा कि सेना के हमले में तीन लोगों की मौत हुई । उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई “हिंसक ड्रग तस्करी गिरोह” के ख़िलाफ़ की गई । हालांकि उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया कि नाव पर वाकई ड्रग्स थे ।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लगभग 30 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया । जिसमें एक नाव को पानी में विस्फ़ोट होते और आग की लपटों में घिरते दिखाया गया ।
इससे कुछ समय पहले वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलास मादुरो ने कहा था कि उनका देश अमेरिका की “आक्रामकता” का जवाब देगा । उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को “मौत और जंग का स्वामी” बताया ।
दोनों देशों के बीच तनाव उस समय बढ़ा जब अमेरिका ने नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के अभियान के तहत दक्षिणी कैरिबियाई क्षेत्र में युद्धपोत तैनात किए । इन अभियानों के तहत हुए एक हमले में 11 लोग मारे गए थे ।
