एफ़बीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि एजेंट मौके़ पर मौजूद हैं । वह स्थानीय और राज्य अधिकारियों की मदद कर रहे हैं ।
Big Breaking News Update अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में हुई गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं । अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पुलिस अधिकारी एक मामले की जांच कर रहे थे । पेंसिल्वेनिया स्टेट पुलिस कमिश्नर कर्नल क्रिस्टोफ़र पेरिस ने बताया कि गोली चलाने वाले हमलावर की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई । घटनास्थल की तस्वीरों में दिखा कि एक घायल पुलिस अधिकारी को मेडिकल हेलिकॉप्टर से ले जाया जा रहा है ।
गोलीबारी के कारण पास के स्प्रिंग ग्रोव इलाके़ (जहां लगभग 2 हज़ार 500 लोग रहते हैं) के स्कूलों को कुछ समय के लिए रोका गया । बच्चों को वहीं सुरक्षित स्थान पर रखा गया । कुछ देर बाद स्कूल प्रशासन ने बताया कि गोलीबारी का असर स्कूल पर नहीं पड़ा । अधिकारियों का कहना है कि इस हमले से आम लोगों के लिए कोई ख़तरा नहीं है कमिश्नर पेरिस ने कहा कि पुलिस ने अभी तक ज़्यादा जानकारी नहीं दी है । जांच अभी जारी है ।
