फतेहपुर । जनपद में ड्रोन से रैकी करके चोरी को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने मात्र अफवाह करार दिया है । फतेहपुर जनपद में ड्रोन से रैकी करके चोरी की घटनाओं की फैली अफवाह को लेकर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि ड्रोन द्वारा रैकी करके चोरी की घटनाओं की अफवाहों पर लोग भ्रमित न हो । यह मात्र अफवाह है । इसकी पूरे प्रदेश में कहीं भी पुष्टि नहीं हुई है ।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया है कि वे भ्रामक अफवाहों के चलते किसी से मारपीट न करें सही स्थित से भिज्ञ होकर अफवाहों पर ध्यान न दें । अफवाहों से सतर्क रहे । ड्रोन से रैकी की घटनाए सिर्फ अफवाह है ।
