फतेहपुर । रायबरेली में व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान फतेहपुर जिले में व्यापारियों के प्रति सच्ची भावना वा लगन एवं समर्पण के साथ काम करने को लेकर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ल को व वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू को प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष रायबरेली बसंत सिंह बग्गा की अगुवाई में रायबरेली व्यापार मंडल द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया । सम्मानित होने पर जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने रायबरेली के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा व रायबरेली व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों का हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त किया । उनके द्वारा दिया गया । सम्मान से निश्चित रूप से मुझमें व्यायारियों के सम्मान लिए काम और भी ऊर्जा मिलेगी ।
