फतेहपुर । सत्येंद्र सिंह उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में ई- खसरा पडताल के अन्तर्गत खरीफ मे बोई गयी फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य दिनांक 25 सितम्बर 2025 तक पूर्ण कराने हेतु शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के ऐसे युवा जिनके पास स्वयं का एन्ड्रायड मोबाइल फोन हो एवं उसको भली भाँति प्रयोग करना जानते हो तथा फसलों की पहचान का ज्ञान हो उन्हे सर्वेयर के रूप में चिन्हित कर सर्वे का कार्य कराया जाना है । एक सर्वेयर से सर्वे कराने हेतु गाटो की अधिकतम संख्या 3000 निर्धारित की गयी है । जिसके हेतु प्रति प्लाट एक फसल हेतु अधिकतम रू0 5/- एवं यदि एक प्लाट में एक से अधिक फसल है । जिसका सर्वे फसल जोडकर किया जायेगा तो रूपये 5/- अतिरिक्त धनराशि किन्तु अधिकतम रू0 10/ की दर से प्रोत्साहन धनराशि दी जायेगी ।
सर्वेयर के रूप में चिन्हित करने हेतु सम्बन्धित राजस्व ग्राम/ न्याय पंचायत के युवक को प्राथिमिकता प्रदान की जायेगी । इस कार्य संपादन हेतु चिन्हित युवा को कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा । ऐसे युवा जो उक्त कार्य संपादन हेतु इच्छुक हो उप कृषि निदेशक कार्यालय (कृषि भवन फतेहपुर) अथवा अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा एक फोटो के साथ सम्पर्क कर उक्त कार्य हेतु अपनी आई०डी० बनवाकर तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य संपादन कर सकते हैं ।
