बिन्दकी/फतेहपुर । बीमारी से तंग आकर एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने घर के अंदर दीवाल में लगी खूंटी में गमछा से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया । खेत में काम करने के बाद पत्नी घर आई तो उसे मामले की जानकारी हुई । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रजीपुर गांव में बीमारी से तंग आकर शनिवार की सुबह छेद्दू निषाद उम्र लगभग 44 वर्ष पुत्र मोतीलाल निषाद ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
बताया जाता है कि मृतक कई वर्ष से बीमारी से परेशान था इसी के चलते शनिवार की सुबह उसने घर के अंदर एक खूंटी में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।
बताया जाता है कि उसकी पत्नी सुनीता देवी खेतों में काम करने गई थी । एक छोटा बच्चा स्कूल पढ़ने गया था तभी उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
