फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में बकेवर पुलिस ने दहेज हत्या के पिछले दिन 14 सितम्बर को दर्ज मुकदमे के वाँछित दो आरोपी राजेश कुमार पुत्र स्व राम विहारी उम्र करीब 65 वर्ष व सिद्धया देवी पत्नी राजेश कुमार उम्र करीब 60 वर्ष निवासी बकेवर बुजुर्ग हाल निवास पंचम पुरवा मजरे जगदीशपुर थाना बकेवर को गिरफ्तार कर विधिक क्रम में न्यायालय ले जाकर पेश किया ।
मालूम हो कि गत दिवस नवविवाहिता ने फांसी में लटककर आत्म हत्या कर लिया था । मृतका के पिता ने छह ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था । जिसमें दो आरोपियों मृतका के सास व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जबकि शेष चार आरोपियों की तलाश कर रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार राय, कांस्टेबल अनुज कुमार व महिला कांस्टेबल आभा देवी शामिल रहे ।
