फतेहपुर । कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि समस्त भूतपूर्व सैनिको एवं दिवगंत सैनिको की पत्नियों को सूचित किया जाता है कि पूर्व यूपी एण्ड एमपी सब एरिया द्वारा 21 नवम्बर 2025 को पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें सभी रिकार्ड के कार्यालयों के प्रतिनिधि पी०सी०डी०ए० (पेंशन स्पर्श) काउन्टर,ई०सी० एच०एस० मेडिकल कैम्प,सी०एस०डी०,रोजगार सहायता, अगिनवीर, बैंको, आधार, पैन आदि के हेल्पडेस्क होंगें । रैली का समय 10 बजे से 04:00 बजे तक रहेगा तथा उक्त कार्यक्रम में वीरनारियों एवं वेटरन्स का सम्मान तथा जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की जायेगी ।
इस कार्यकम में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु साधन की व्यवस्था सबएरिया द्वारा किया जायेगा । जो पूर्व सैनिक एवं वीरनारियों/आश्रित जो उक्त कार्यक्रम में भाग लेना चाहे वो अपने प्रार्थना पत्र के द्वारा जिला सैनिक कल्याण एव पुनर्वास कार्यालय फतेहपुर को 10 नवम्बर 2025 तक सूचित करा दें ।
