फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य ने बताया कि राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2025 प्रकाशित की गयी है ।
जबकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की अन्तिम तिथि 20 सितम्बर 2025 व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2025 है । पूर्व पंजीकृत एवं नवीन आवेदनकर्ता अभ्यर्थी रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश सत्र-2025 में इच्छुक छात्र/ छात्राओं को सूचित किया जाता है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु जनपद कि समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो कि रिक्त सीटो पर प्रवेश हेतु नोड़ल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में प्रत्येक दिवस प्रातः 10 बजे से सांयकाल 05:00 बजे तक प्रवेश हेतु उपस्थित रहते हुए प्रवेश लेना सुनिश्चित करें ।
