कानपुर । नरवल और महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांवों में पिछले कुछ समय से चोरों की अफवाहों ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया है ।
पिछले एक महीने में ग्रामीणों ने कुल 9 संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया । लेकिन जांच में यह सामने आया कि सभी मानसिक रूप से अस्वस्थ थे । पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया ।
इस घटना ने साबित कर दिया कि अफवाहें लोगों में कितना भय और असुरक्षा पैदा कर सकती हैं । वही चोरी और अफवाहों को रोकने के लिए डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और एसीपी चकेरी पूर्वी अभिषेक कुमार पांडे ने सोमवार से मंगलवार की मध्यरात्रि के बीच महाराजपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर,रामनगर और तिवारीपुर जैसे गांवों का दौरा किया ।
दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि रात में पुरुषों के साथ महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर अपने घरों के बाहर पहरा दे रही थींवहीं डीसीपी ने ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं से बात की और पिछली चोरी की घटनाओं का विवरण लिया ।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देख कर खुद मारपीट न डीसीपी ने ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं से बात की और पिछली चोरी की घटनाओं का विवरण लिया ।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देख कर खुद मारपीट न करें । उन्होंने साफ कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत डायल 112 या स्थानीय पुलिस को सूचित करें । कानून को हाथ में लेने पर कड़ी कार्रवाई होगी ।
वही डीसीपी ने एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे को आदेश दिया कि गांवों में सायरन सिस्टम लगने कहा वही सिस्टम लगभग 300-400 मीटर की दूरी तक आवाज पहुंचाएगा । ग्रामीण सायरन बजाकर अन्य गांव वालों को सतर्क कर सकेंगे ।
इस व्यवस्था के लिए थाना और चौकी प्रभारियों को ग्राम प्रधान से समन्वय करके सायरन लगवाने का काम सौंपा गया । वहीं पुलिस की रात्रि के रास्ते में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुनील वर्मा, चौकी प्रभारी सरसौल रवि शंकर,उप निरीक्षक आशीष कुमार उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अमित यादव, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।
