कुछ महत्वपूर्ण तथ्य;
– प्रदर्शनी मेले में जीरो ग्रैविटी का नया झूला आया ।
– जो नगर में पहली बार नागरिकों को झूलने को मिलेगा ।
– नागरिकों को प्रतिभा दिखाने का मौका ।
– इसका टिकट 50 रुपए है ।
बिन्दकी फतेहपुर ।
कस्बे में कल शनिवार को रामलीला मैदान में “महक एम्यूजमेन्ट पार्क” प्रदर्शनी मेले में तरह तरह के झूले लगे हैं लेकिन आज एक और नया झूला आ गया है । जो युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा । इसमें मजबूत दिल के युवक व युवतियां ही इसका आनंद उठा सकते हैं ।वही प्रबंधक नहीम ने बताया कि बहुत से झूले और जल परी शो है उसके अलावा जो नया झूला आया है वो जीरो ग्रैविटी का है । ये गोल गोल घूमेगा । इसमें लोग पूर्णतया हवा में उड़ते हुए नजर आएंगे । जिसका टिकट 50 रुपए निर्धारित किया है ।
