– जिन बच्चो की उपस्थिति कम है के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय आने के लिए किया जाए प्रेरित ।
– ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।
फतेहपुर । बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि परिषदीय विद्यालयों में जिन पैरामीटरों का कार्य शेष है जिसको जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों से संतृप्त किया जाये ।
उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि टाईलिकरण का कार्य आगामी माह तक पूर्ण करा ले । यदि ग्राम पंचायत में बजट नहीं है तो संबंधित ग्राम पंचायत के साथ परिषदीय विद्यालय का प्रस्ताव बनाकर रिपोर्ट से अवगत कराए ।
उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति पंजिका,कलिंग रजिस्टर कक्षावार, ए आरपी विजित रजिस्टर,निपुण तालिका का मेनटेन, स्मार्ट क्लास व लाइब्रेरी का प्रयोग,टीएलएम किट का प्रयोग शतप्रतिशत कराना कराए इन सभी बिंदुओं का अनुपालन कराए और प्रमाण पत्र भी दे ।
बेसिक शिक्षा अधिकारी इसकी संवेदनशीलता के साथ निगरानी भी करे । परिषदीय विद्यालयों में जो बच्चे ज्यादातर अनुपस्थित रहते है । जिसके अभिभावकों से बात कर शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उपस्थिति बढ़ाए और कलिंग रजिस्टर में भी विद्यालय न आने का कारण भी दर्शाए ।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के लिए आईसीटी लैब स्थापित है । जिसके सापेक्ष जिन विद्यालयों में डिजिटलीकरण का प्रशिक्षण शेष रह गया है जिसका प्रशिक्षण जल्द से जल्द पूरा कराए । डिजिटल कंटेंट के माध्यम से भी शिक्षा दी जाय ।
उन्होंने कहा कि जो परिषदीय विद्यालय के भवन जर्जर हैकि नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है । जिसका जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें । पीएम श्री के तहत चयनित विद्यालयों में निर्माण कार्य चल रहा है । इसमें तेजी लाए साथ ही मय फोटो के रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को दिए ।
निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा–1–3 तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए प्रत्येक माह सभी बच्चों का निपुण शत प्रतिशत असेसमेंट अवश्य करे ।
उन्होंने कहा चिन्हित दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र अवश्य बनवाए यदि दिव्यांग बच्चों के आधार बनवाने में समस्या आ रही तो नए शासनादेश के अनुसार कराए ।
उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हो रहे उच्चीकरण के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस सुश्री नौशीन,जिला विकासअधिकारी ,परियोजना निदेशक डीआरडीए,जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी मनरेगा, अधिशाषी अभियंता विद्युत,समस्त खण्ड विकास अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
