बिन्दकी/फतेहपुर । फतेहपुर जिले की कल्यानपुर पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।
इस बाबत थानाध्यक्ष सुमित देव पांडे ने बतायाकि आरोपी युवक की पहचान सरजीत पुत्र कल्लू 19वर्षीय निवासी गुग़ौली थाना कल्याणपुर के रूप में हुई है । सरजीत को मुकदमा 37/26 व पास्को एक्ट के संबंधित मामले में बिन्दकी रोड रेलवे स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई । गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी की और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा,कांस्टेबल धनंजय सिंह शामिल थे ।
