फतेहपुर । जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि अचल प्रशिक्षण केन्द्र में मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में प्राईवेट मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे जनपद के औषधि निरीक्षक अधिकारी संजय दत्त,जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ० नेशात् शहाबुद्दीन तथा वर्ड हेल्थ पार्टनर संस्था के स्टेट टैक्नीकिल मनजर शलेन्द्र शुक्ला द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद में चल रह सम्पूणता अभियान एवं शीघ्र प्रारम्भ होने वाले 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में समस्त प्राइवेट मेडिकल स्टोर संचालकों को टीबी नोटीफिकेशन बढ़वाने के लिये उचित दिशा-निर्देश दिय तथा प्रधानमंत्री संकल्प को साकार करने के लिये प्रेरित किया ।
औषधि निरीक्षक संजय दत्त ने उपस्थित सभी संचालकों से अनुरोध किया कि वे अपनी क्षमतानुसार अधिक से अधिक टाबा मरीजों को गोद ले और पोषण पोटली उपलब्ध कराये जिससे कि मरीजों को टीबी की दवा क साथ-साथ पोष्टिक आहार मिले व वे शीघ्र स्वास्थ्य हो सके ।
शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि जनपद फतेहपुर में वर्ड हेल्थ पार्टनरर्स द्वारा बच्चों में टीबी की खोज के लिये प्राग्राम पलाया जा रहा है ।जिसमें जनपद पर नियुक्ति संस्था के डी०पी०सी० श्री अंशू वर्मा द्वारा समस्त सामु० स्वा० केन्द्रों पर स्टाफ नर्सों को मास्टर टेनर के रूप में गैस्टिक एस्पिरेट तथा इनड्यूज स्यूटन संकलन हेतु प्रशिक्षण दिया गया है । जिससे कि 0-14 साल के बच्चों में टीबी रोग की खोज का जा सकें ।
साथ ही जिला क्षयरोग अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यगण को नये चिन्हित होने वाल सभी क्षयरोगियों के परिवार के सदस्यों में टीबी की खोज करवाने हेतु अनुरोध किया गया ।
ताकि इनमें सक्रिय टीबी रोग की शीघ्र खोज की सके एवं टीबी रोग की सम्भावना चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नकार दन क उपरान्त टीबी प्रतिरोधक औषधि उपलब्ध करायी जा सकें । जिससे कि इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकें ।
इस बैठक में विनय त्रिवेदी,राजेन्द्र त्रिवेदी, नरेश पाण्डेय, शिवम गुप्ता,दिलीप, कमल, शिवशंकर, डी०के० पाण्डेय, अरविन्द तिवारी, हरीकृष्ण गुप्ता, राकेश कुमार पी०पी०एम०, अंशू वर्मा डी०पी०सी० आदि लोग उपस्थित रहें ।
