– पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा शुरू की जांच
बिन्दकी/फतेहपुर । ईंट भट्ठा में मजदूरी कर रहे माता-पिता से मिलने गए युवक ने भट्ठा के समीप एक आम के पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया । लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा कस्बे के निकट ईंट भट्ठा के समीप सोमवार व मंगलवार की मध्य रात को एक युवक लकी उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र ननका निवासी ग्राम डीघ कोतवाली बिन्दकी ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया । परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे । मौके पर भीड़ लग गई सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच पड़ताल कर रही है ।
बताया जाता है कि मृतक युवक लकी के माता-पिता ईंट भट्ठा में मजदूरी करते हैं वह एक दिन पहले अपने माता-पिता के पास मिलने आया था और मंगलवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे में लटका मिला ।
