– अनाज कपड़ा सहित कई हजार रुपए की संपत्ति जलकर खाक
बिन्दकी/फतेहपुर । अज्ञात कारण से झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई । आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई । ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया तब तक अनाज कपड़ा दाल चावल गैस चूल्हा सहित कई हजार रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नाथू खेड़ा गांव में मंगलवार को दिन में करीब 3:00 बजे अज्ञात कारण से गांव के किनारे रामदेवी पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल के झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई । आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया । लोगों की भारी भीड़ लग गई । ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया । तब तक गेहूं दाल चावल सहित काफी अनाज के अलावा कपड़ा रजाई भूसा चारपाई गैस चूल्हा सहित कई हजार रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई । गृहस्वामिनी ने मामले की सूचना हल्का लेखपाल को दिया है ।
