– 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा पोषण माह अभियान
– स्वच्छता ही सेवा अभियान में जन भागीदारी आवश्यक
– एक दिन एक घंटा एक साथ का चलेगा विशेष सफाई अभियान
फतेहपुर । स्वच्छता ही सेवा–2025 अभियान के तहत नगर/ग्रामीण एवं पोषण माह अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छोत्सव की थीम पर मनाया जाए । उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जो निर्देश दिए गए है । जिसके अनुसार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ययोजना बनाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाए । प्रत्येक ग्राम व नगर के वार्डो में कम से कम एक ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर लिया जाय और उसकी साफ सफाई कराई जाय और इसके पूर्व और सफाई के बाद की फोटोग्राफ संबंधित पोर्टल पर भी अपलोड करे । साथ ही इसका विशेष ध्यान रखें कि जो पूर्व में ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है । उनकी वर्तमान स्थिति क्या है यदि खराब है तो साफ –सफाई अवश्य कराए ।
इस अभियान में जन भागीदारी की सहभागिता अवश्य कराए। उन्होंने कहा स्वच्छता अभियान में आयोजित प्रत्येक दिन कि गतिविधियों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड/फीड अवश्य करें ।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के संबंध में स्कूलों में निबंध, चित्रकला आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित करा ले ।
खंड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समर्थ उत्तर प्रदेश– विकसित उत्तर प्रदेश @2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए क्यू आर कोड को स्कैन कराते हुए ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का सुझावों को ले,जिससे कि विकसित राज्य बनाने के संकल्प में अपने जनपद कि सहभागिता अहम रहे ।
उन्होंने कहा 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक पोषण माह का अभियान चलाया जाएगा । शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार संबंधित अधिकारी कार्ययोजना बना कर अभियान को सफल बनाए । उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा संकल्प की शॉट दिलाई ।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बतायाकि स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता लक्षित इकाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, साफ सफाई मित्र सुरक्षा शिविर,स्वच्छ हरित उत्सव, जन जागरूकता गतिविधियां, स्वच्छता की भागीदारी, ब्लैक स्पॉट की पहचान, एस0एच0एस0–2025 पोर्टल पर मैपिंग,सफाई मित्र सुरक्षा आधारित गतिविधियों पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया जाएगा । इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता लक्षित इकाई की पहचान,एक दिन एक घंटा एक साथ का विशेष सफाई अभियान,सफाई मित्रो के स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छ सार्वजनिक स्थल कार्यक्रम,सम्पूर्ण स्वच्छता प्राप्त करने हेतु 156 घंटे का अनवरत महासफाई अभियान, स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन आदि मुख्य गतिविधियों के आधार पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी, ईओ सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
