नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव (डूसू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है ।
अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की प्रचंड जीत पर परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई ।”
“यह जीत युवाओं की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है । इस विजय से परिषद की छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने की यात्रा को और अधिक गति मिलेगी ।”
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव (डूसू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के आर्यन मान अध्यक्ष चुने गए हैं ।
आर्यन मान ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) की प्रत्याशी जोसलीन नंदिता चौधरी को हराया है । कुल चार में से तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत हासिल की है ।
अंतिम नतीजे
अध्यक्ष : आर्यन मान (एबीवीपी)
उपाध्यक्ष : राहुल झांसला यादव (एनएसयूआई )
सचिव : कुणाल चौधरी (एबीवीपी)
संयुक्त सचिव : दीपिका झा (एबीवीपी)
