फतेहपुर । क्षेत्राधिकारी सदर गौरव शर्मा की अध्यक्षता व शहर कोतवाल तारकेश्वर राय, राधानगर थाना प्रभारी दिनेश मिश्र, बिन्दकी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृंदावन राय की गरिमामई उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई ।
बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू,युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों को अवगत करवाया ।
बैठक में खखरेरू व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व युवा अध्यक्ष उवेश खान ने खखरेरू नगर पंचायत के अंतर्गत दरियामऊ,रक्षपालपुर वा खखरेरू नगर में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग रखी । जिस पर क्षेत्राधिकारी सदर गौरव शर्मा ने थानाध्यक्ष खखरेरू विद्या प्रकाश सिंह को गश्त बढ़ाए जाने को लेकर निर्देशित किया ।
बैठक में मवई गणेशपुर बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष सोनी ,संगठन मंत्री मोहित कुमार ने मवई बाजार चौराहे में प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने का अनुरोध किया इस समय चल रही ड्रोन की अफवाहों से सावधान रहने को कहा गया । आने वाले पर्व नवरात्रि को आपसी भाईचारे वा प्रेम एवं सौहार्द से बनाए जाने को लेकर सहमति हुई । 50 नंबर गेट पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद होने से बांदा सागर रोड पर अधिकारियों ने सड़क पर अतिक्रमण न किए जाने का अनुरोध किया ।
इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र,मंत्री राजीव सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,खागा व्यापार मंडल के वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई,मंत्री शमीम अहमद ,नरैनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय तिवारी,मवई गणेशपुर बाजार के उप संरक्षक हरिकृष्ण शर्मा, खखरेरू व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ बाला जी,युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष उवैस खान,महामंत्री कासिम जी,मंत्री मशरूर अहमद,जैनुल,शहर व्यापार मंडल के मंत्री अखिलेश तिवारी, विनय सिंह, उपेंद्र सिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।
