कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल चौकी प्रभारी रविशंकर ने सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने गुम हुए दो मोबाइल फोन को मात्र चार घंटे के भीतर बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया । इस तत्परता के लिए मोबाइल मालिकों और क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की सराहना की है ।
वही जनपद फतेहपुर निवासी अमित पटेल और वीर सिंह जो महाराजपुर स्थित गौशाला में कार्यरत हैं । उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह वे सरसौल कस्बे में काम के लिए गए थे । इसी दौरान उनके एंड्रॉयड मोबाइल फोन कहीं गुम हो गए । काफी देर तक मोबाइल खोजने के बावजूद जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने सरसौल चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी । चौकी प्रभारी रविशंकर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद ली । चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मोबाइल फोन सरसौल क्षेत्र से बरामद कर लिए गए और उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए ।
