नेटो ने कहा है कि एस्टोनिया की हवाई सीमा का उल्लंघन करने वाले तीन रूसी लड़ाकू विमानों को इंटरसेप्ट किया गया । एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय ने इस घुसपैठ की निंदा करते हुए इसे दुस्साहसपूर्ण कार्रवाई क़रार दिया ।
मंत्रालय ने कहा कि तीन रूसी मिग-31 लड़ाकू विमान बिना अनुमति के एस्टोनिया की हवाई सीमा में दाख़िल हुए और शुक्रवार को फ़िनलैंड की खाड़ी के ऊपर कुल 12 मिनट तक उड़ते रहे ।
नेटो की प्रवक्ता एलिसन हार्ट ने कहा कि सैन्य गठबंधन ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इन रूसी विमानों को रोका ।
नेटो ने कहा कि यह रूस के बेपरवाह रवैये और नेटो की फ़ौरन कार्रवाई करने की क्षमता का एक और उदाहरण था ।
रूसी सेना ने इस मामले पर अब तक सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है
