
फतेहपुर : भारतीय जनता पार्टी के चुनाव में भूमिका निभाने के लिए बिंदकी विधानसभा में आई बिहार की भाजपा नेत्री रूबी दास का भाजपा बिंदकी मंडल की ओर से जोरदार स्वागत किया गया ।
भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार आज बिंदकी विधानसभा में प्रवास कर डोर टू डोर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बिहार से भाजपा नेत्री रुबी दास बिंदकी विधानसभा मुख्यालय में आई । जिनका भाजपा बिंदकी मंडल के पदाधिकारियों,महिला मोर्चा व केसरिया हिंदू वाहिनी की महिला नेत्रियों की मौजूदगी में भव्य स्वागत किया गया ।
इस दौरान भाजपा नेत्री रुबी दास ने इसी दौरान यहां के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर चुनाव की भावी रणनीति तैयार किया । बैठक में भारतीय जनता पार्टी वह महिला मोर्चा तथा केसरिया हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई ।
भाजपा नेत्री रूबी दास का स्वागत करने वालों में भाजपा नेता बिंदकी भाजपा महिला मोर्चा की रेनू गुप्ता,अल्पसंख्यक मोर्चा की रचना हुसैन,केसरिया हिंदू वाहिनी कि प्रदेश संगठन मंत्री,बिंदकी विधानसभा की संयोजिका जिला मंत्री महिला मोर्चा संगीता तिवारी,भाजपा बिंदकी मंडल महिला मोर्चा की नगर मंत्री चेतना सिंह,उपासना राधा सोनी,शशी सोनी उर्मिला वर्मा व सुनीता श्रीवास्तव आदि प्रमुख हैं ।