फतेहपुर : जिले की अयाह शाह विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रबल उम्मीदवार गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष व फतेहपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल नें गुरुवार को अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर और लदिगवां ग्राम में महिलाओं के साथ सीधा सवाद कर “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ ” स्लोगन के साथ मातृ शक्ति को कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं व प्रियंका गाँधी के विचारों से अवगत कराया ।
कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को प्रेरित किया जहां महिलाओं ने एक स्वर में अध्यक्ष हेमलता पटेल व कांग्रेस पार्टी के समर्थन में उत्साह के साथ आवाज बुलंद कर विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया ।
इस दौरान महिलाओं ने नारे लगाए “दीदी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं । अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि परिवर्तन के संकल्प के साथ महिलाएं और जनमानस हमारे साथ है सभी का अपार सहयोग,स्नेह व समर्थन प्राप्त हो रहा है ।
