फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना बकेबर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट थाना औंग जनपद फतेहपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय प्रकाश जायसवाल पुत्र रामचन्द्र उम्र करीब 26 वर्ष निवासी 586 बगाही भट्ठा बाकरगंज थाना बाबू पुरवा जनपद कानपुर नगर वर्तमान पता जूही चौकी के पास व दुर्गा मंदिर के पीछे थाना जूही जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार शातिर अभियुक्त के खिलाफ फतेहपुर व कानपुर नगर में पांच मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय, उप निरीक्षक कप्तान सिंह,कांस्टेबल अतुल पाल,कांस्टेबल ओम नारायण शामिल रहे ।
