– थाना बकेवर में भी सभी पुलिस कर्मियों ने देखा सजीव प्रसारण
फतेहपुर । आज नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ,नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन एवं विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद से संबंधित कार्यक्रम जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम को जनपद के जनप्रतिनिधियों,जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह व अऩ्य अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित वीसी रूम से देखा गया ।
तदोपरांत छात्रों व महिलाओं की उपहार वितरित करते हुये उ0प्र0 सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, जय कुमार जैकी (विधायक बिन्दकी),श्रीमति कृष्णा पासवान (विधायक खागा) , विकास गुप्ता (विधायक अयाह शाह) ,मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा के अतिरिक्त अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे । इसी क्रम में थाना बकेवर में भी सभी पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय के साथ मुख्यमंत्री द्वारा नव स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा उद्घाटन कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा सहित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत से जानकारी दी गई है ।
