बिन्दकी/फतेहपुर । दुर्गा पूजा के अलावा दशहरा के त्यौहार एवं बिन्दकी के दशहरा महोत्सव तथा श्री मां काली जी मेला के वार्षिक उत्सव को लेकर पीस कमेटी के एक बैठक हुई । बैठक में मौजूद उपजिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें । यदि किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश किया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
शनिवार को दिन में करीब 3:00 बजे से कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक हुई । बैठक में आगामी दुर्गा पूजा ,दशहरा त्योहार तथा श्री रामलीला मैदान में होने वाले दशहरा महोत्सव तथा कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही में मां काली जी मंदिर के दरबार में होने वाले तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव मेले पर चर्चा हुई ।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग त्योहार आपसी प्रेम व्यवहार भाईचारे से मनाने का काम करें ।कोई व्यक्ति गैर कानूनी कार्य न करें न अफवाह फैलाने का कम करें ।
इस मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने कहा कि सभी लोग इस बात का ध्यान रखें कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार की कोई अफवाह फैलाने का काम न करें यदि ऐसी कोई सूचना मिलेगी तो अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
त्योहार के दौरान आने आवश्यक शोरगुल मत करें । डीजे में बजाए जाने वाले गीत लोकप्रिय और भक्ति मय हो । अनावश्यक प्रकार के कोई गीत संगीत बजाने का काम न किया जाए । यदि किसी को कोई समस्या आती है या किसी प्रकार की गलत सूचना मिलती है तो उसे पुलिस और प्रशासन को सूचित करने का काम करें समस्या को हल करने का काम किया जाएगा । लेकिन अफवाह मत फैलाएं इस पर जरूर ध्यान रखा जाए ।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह के अलावा हर्षित द्विवेदी,देवेंद्र कुमार,अखिलेश,जय सिंह,ओम प्रकाश,जयप्रकाश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, हर गोविंद,मुकेश कुमार,मनोज,अजय,शिवम अवस्थी, अभय कुमार,अमित कुमार,विनय कुमार,कृष्ण कुमार तिवारी,रामनरेश ,आदित्य कुमार,मोहित सिंह,अरविंद सिंह,अनुज परिहार सहित भारी संख्या में लोग रहे ।
