बिन्दकी/फतेहपुर । रेवड़ी लादकर जा रही पिकअप गाड़ी को एआरटीओ ने पकड़ कर ₹30000 का जुर्माना कर दिया ।
बताया जा रहा है कागजात पूरे ना होने तथा टैक्स न जमा होने पर कार्रवाई की गई । इस कार्रवाई से गाड़ी चालकों तथा मालिकों में हड़कंप मचा रहा । एआरटीओ ने गाड़ी को पुलिस के हवाले किया पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया ।
जानकारी के अनुसार नगर में शनिवार की सुबह रेवड़ी लाद कर जा रहे लोडर को टैक्स न जमा होने तथा कागजात पूरे न होने पर एआरटीओ अखिलेश कुमार ने पकड़ लिया और 30000 का जुर्माना कर दिया ।
एआरटीओ ने लोडर को बिन्दकी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया । पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर लोडर को सीज कर दिया । इस कार्रवाई से अधूरे कागजात लेकर चलने वाले, टैक्स न जमा करने वाले तथा ओवरलोड व ओवर हाइट चलने वाले भार वाहन चालकों तथा गाड़ी मालिकों में हड़कंप मचा रहा ।
