बिन्दकी/फतेहपुर । चोर समझ कर ग्रामीणों ने रात को एक विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़ लिया । मौके पर भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और पकड़े गए व्यक्ति को कोतवाली ले गई । पुलिस के अनुसार चोर समझ कर पकड़ा गया व्यक्ति विक्षिप्त है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गंधरपी गांव में शनिवार व रविवार की मध्य रात को चोर समझ कर ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़ लिया । सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस पहुंची । पुलिस उसे कोतवाली ले गई ।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति को ग्रामीणों ने चोर समझ कर पकड़ा वह विक्षिप्त था । रात में ही उसके परिजन उसे खोज रहे थे और कोतवाली आए थे । पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।
