बिन्दकी/फतेहपुर । जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापे मारी की कार्रवाई की । जिसमें 9 जुआड़ी पकड़े गए। जामा तलाशी तथा फड़ से कुल 8180 रुपया तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए । पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव में एक स्थान पर जुआ खेलते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 9 जुआड़ी गिरफ्तार किया । पुलिस ने जामा तलाशी में 1430 तथा फड़ से 6750रुपए कुल मिलाकर 8180 रुपए बरामद किए । इसके अलावा 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए गए पुलिस ने शनिवार व रविवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे सभी 9 जुआड़ियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया । इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा । जुआ देख रहे हैं कई लोग मौके से निकल भागे ।
