जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरजेडी की रैली से जुड़े एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है ।
बिहार । बीजेपी का दावा है कि इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के ख़िलाफ़ अपमानजनक बातें कही गई हैं । इस मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा, “जिन लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी या उनकी मां को अपशब्द कहे, या जिन्हें बीजेपी अपशब्द कह रही है, उनके लिए चुनाव के दौरान यह एक फिक्स मैच है ।”
उन्होंने कहा, “मोदी जी और राहुल गांधी एक-दूसरे पर अपशब्द कहेंगे और जनता इसमें उलझ जाएगी. लेकिन उनमें से कोई भी इस बारे में बात नहीं करेगा कि महाराष्ट्र, दिल्ली ,तमिलनाडु में बिहार के लड़कों को जो कहा जा रहा है, वह कैसे रुके ।”
मामला क्या है ?
रविवार को बीजेपी ने आरोप लगाया था कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान कुछ आरजेडी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी की ।
हालांकि आरजेडी ने इस आरोप को ख़ारिज कर दिया । पार्टी का कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो ‘संपादित’ है ।
