ब्रिटेन । देश की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने कहा है कि उन्होंने इसराइल को वेस्ट बैंक के किसी भी हिस्से पर कब्ज़ा न करने की चेतावनी दी है ।
कूपर ने यह बयान बीबीसी से बातचीत में दिया उनसे सवाल किया था कि क्या उन्हें इस बात की चिंता है कि फ़लस्तीन को मान्यता देने के बाद प्रतिक्रिया के तौर पर इसराइल पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों पर कब्ज़ा करेगा ?
कूपर सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में शामिल होने जा रही हैं । जहां फ़्रांस और अन्य यूरोपीय देश भी फ़लस्तीन को मान्यता देने की घोषणा करने वाले हैं ।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने रविवार को फ़लस्तीन को मान्यता देने का एलान किया । यह ब्रिटेन की नीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है । ब्रिटेन के साथ कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने भी फ़लस्तीन को मान्यता दी है ।
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फ़लस्तीन को मान्यता देने की निंदा करते हुए इसे “आतंकवाद को बड़ा इनाम” बताया ।
