फतेहपुर । शासन के निर्देशानुसार आज मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत धाता चौधरी धनराज सिंह इंटर कालेज में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सरोज,थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, अध्यापकगणो व बडी संख्या में बालक बालिकाओं की मौजूदगी में किया गया ।
आयोजन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारीके हासिल किया ।महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया ।
जागरुकता अभियान के तहत हेल्पलाइन नम्बर 112 पुलिस आपात कालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन हेल्पलाइन, 1030 साइबर अपराध हेल्पलाइन,102 व 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, के बारे में विस्तार से जानकारी थानाध्यक्ष योगश कुमार सिंह व महिला आरक्षियों ने दिया ।
