बकेवर/फतेहपुर । शासन के निर्देशानुसार थाना बकेवर में मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया ।

जागरुकता अभियान के तहत हेल्पलाइन नम्बर 112 पुलिस आपात कालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन हेल्पलाइन, 1030 साइबर अपराध हेल्पलाइन,102 व 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, थाना बकेवर सीओजी नम्बर 9454403335 के बारे में विस्तार से जानकारी थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय,मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी विष्णु दयाल पाण्डेय व महिला आरक्षी मिंकी व डोली ने दिया ।
इस मौके पर थाना बकेवर में गठित महिला सुरक्षा केंद्र के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई । जहाँ महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी ।
