बिन्दकी/फतेहपुर । “शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है” इस कथन तथा “कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं” है । इस अनमोल विचार को चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिंदकी ने सार्थक कर दिखाया है । विद्यालय में दी जाने वाली उत्कृष्ट शिक्षा पद्धतियों एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ने इस विचार को सिद्ध कर दिखाया है । विद्यालय नई शिक्षा नीतियों तथा 21वीं सदी के शिक्षा कौशल को अपनाकर “राइजिंग लीडर इन एक्सपीरियंशल एजूकेशन” कैटेगरी में अवार्ड जीतने वाला जनपद का पहला विद्यालय है । जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य के 150 विद्यालयों का सर्वेक्षण कर देश की सर्वोच्च शिक्षण संस्था “टाइम्स टू गो” द्वारा 20 सितम्बर 2025 को लखनऊ स्थित होटल ताज में आयोजित “29वां शिक्षा शिखर सम्मेलन” में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिन्दकी के प्रधानाचार्य डाॅ. नितिन तिवारी को चेयरमैन हायर एजुकेशन उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र त्रिपाठी और राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश संजय सिंह गंगवार के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षाविद, शिक्षा विशेषज्ञ और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे । इसका श्रेय प्रधानाचार्य डाॅ. नितिन तिवारी ने समस्त बच्चों, अभिभावकों, विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,निदेशिका प्राची श्रीवास्तव व शिक्षकों को दिया है । जिनके मार्गदर्शन व विकसित तकनीकों को अपना कर विद्यालय को यह सम्मान मिला है ।
