बकेवर/फतेहपुर । वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आर्म्स एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त महेश पुत्र स्व0 जय करन निवासी ग्राम शंकर नगर थाना बिन्दकी फतेहपुर स्थायी पता मुहम्मदपुर थाना साढ जनपद कानपुर नगर उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय, उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव, कांस्टेबल दीपेन्द्र कुमार शामिल रहे ।
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बकेवर थाना पुलिस ने डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त हरिओम पाण्डेय उर्फ अनुज कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी बकेवर बुजुर्ग थाना बकेवर जनपद फतेहपुर हालपता पंचमपुरवा मजरे जगदीशपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार राय,फतेहपुर कांस्टेबल दीपेन्द्र कुमार शामिल रहे ।
