– प्रधानाध्यापिका आशिया फारुखी मेहनत रंग लाई,जिलाधिकारी ने किया सराहना
फतेहपुर । जनपद के प्राथमिक विद्यालय अस्ती का शासन द्वारा जनपद में आई हुई टीम की मुख्य सचिव अदिति सिंह,जिलाधिकारी रवींद्र सिंह,मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति नामांकन व बच्चों के ठहराव की सराहना की । वही विद्यालय की सजावट और सुंदरीकरण की जिला अधिकारी द्वारा भूरी-2 प्रशंसा की गई एवं जल्दी ही विद्यालय के अन्य कार्यक्रमों में आने का भी आश्वासन दिया ।
मुख्य सचिव आदित्य के द्वारा बच्चों की शनिवार को पहनी हाउस ड्रेस की सराहना की गई । विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी की लगन और मेहनत की सराहना के बाद मुख्य विकास अधिकारी को विद्यालय में सोलर लाइट के प्रस्ताव हेतु आदेशित किया गया विद्यालय के होनहार छात्रों को जिलाधिकारी द्वारा स्टेशनरी वितरित कराई गई व बच्चों ने सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के उत्तर देकर सभी का मन मोह लिया । इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगर जिलेदार सिंह द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया ।
