बिन्दकी/फतेहपुर । दो बाइक की तेज टक्कर में एक बाइक में सवार पिता पुत्री सहित तीन लोग घायलहो गए । तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया । दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत पहरवापुर गांव के समीप शुक्रवार को दिन में करीब 3:00 बजे दो बाइक में तेज टक्कर हो गई । दुर्घटना में एक बाइक में सवार शिवराम उम्र 60 वर्ष उनकी पुत्री गायत्री देवी उम्र 19 वर्ष तथा अमन उम्र 16 वर्ष पुत्र जगरूप तीनों निवासी मकुआ खेड़ा थाना औंग जनपद फतेहपुर घायल हो गए । सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया । जिसमें शिवराम तथा अमन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
इस मामले में गायत्री देवी ने बताया कि वह अपने पिता तथा अपने भतीजे अमन के साथ तहसील में काम से आई थी । इसके बाद वापस अपने गांव जा रहे थे । तभी रास्ते में दूसरे बाइक सवारने तेज टक्कर मार दिया जिससे तीनों लोग घायल हो गए हैं ।
