फतेहपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के निर्देशन में उपायुक्त उद्योग व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समन्वय से मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिकाविद्यालय की छात्राओं ने औद्योगिक क्षेत्र मलवा का भ्रमण किया के दौरान -भोले बाबा आरोगेनिक डेयरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड मलवां ईकाई में घी,बटर,मिल्क पाउडर,पनीर आदि दुग्ध उत्पादों का निर्माण के बारे में बच्चियों को उत्पाद निर्माण प्रक्रिया,मशीनरी,पैकेजिंग,फ़ूड सेफ्टी हाइजीन आदि के बारे में प्लांट मैनेजर प्रखर श्रीवास्तव ,वामी सिद्दीकी अनिल सिंह ने विस्तार से बताया एवं प्लांट का भ्रमण कराया तथा बच्चो को सूक्ष्म जलपान भी दिया गया ।
