औंग/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानों से सीधा संवाद किया ।
मलवां विकासखंड के दो प्रधान भी शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने गाँवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की । इस महत्वपूर्ण संवाद में आशापुर और अभयपुर गाँवों के प्रधानों को सीधे मुख्यमंत्री से जुड़ने का अवसर मिला।अभयपुर के ग्राम प्रधान रामदास निषाद और आशापुर के ग्राम प्रधान ओम नारायण कश्यप ने सीधे संवाद में भाग लिया ।
उन्होंने अपने-अपने पंचायत की उपलब्धियों और सकारात्मक विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी । दोनों प्रधानों ने उत्साहपूर्वक अपनी बातें रखीं और गाँवों की प्रगति का ब्यौरा साझा किया ।
इस दौरान,ये प्रधान पूरे प्रदेश के उन सभी ग्राम प्रधानों से भी जुड़े रहे जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री से बातचीत कर रहे थे ।
इस अवसर पर अभयपुर और आशापुर के प्रधानों के साथ रीना देवी ,परशुराम निषाद, रामचंद्र निषाद और देशराज सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे । जिन्होंने इस महत्वपूर्ण संवाद को देखा । मुख्यमंत्री का यह सीधा संवाद जमीनी स्तर पर चल रहे विकासकार्यों की जानकारी लेने और ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था ।
