औंग/फतेहपुर । माता चंद्रिका देवी मंदिर बक्सर उन्नाव में कल होना था । सचिन का मुंडन जिसके लिए आज माता चंद्रिका देवी में घंटा चढ़ाने घर के लोग जा रहे थे ।
औंग थाना क्षेत्र के सगुनापुर गांव में प्रातः 10:00 बजे खेलते- खेलते तीन वर्ष का बच्चा सचिन कुमार उम्र 3 वर्ष पिता का नाम पुत्ती माता का नाम संगीता देवी दरवाजे के सामने गड्ढे में भरे पानी पर खेलते वक्त गिर गया । जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई घटना के समय माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे । घटना के समय मृतक की 9 वर्षीय बड़ी बहन थी जिसे ध्यान नहीं दिया । जब माता-पिता घर वापस लौटे तो बच्चे की तलाश शुरू हुई गड्ढे के किनारे बच्चें के पैरों के निशान देखने से गड्ढे में देखा गया तो सचिन गड्ढे में पड़ा था बाहर निकाल कर देखा गया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पूर्व ग्राम प्रधान सूरज पाल यादव ने पंचनामा भरवा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर भिजवाया है । सूचना पर नायब तहसीलदार रचना यादव कानूनगो भोलाराम एवं लेखपाल पवन कुमार मौके पर पहुंचकर घटना का मुहाना किया है ।
मृतक बच्चे का परिवार बेहद गरीब है आज तक पक्का मकान नहीं हुआ नसीब छप्पर के नीचे करता परिवार गुज़ारा करता है ।
