फतेहपुर । सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाना है । सरदार वल्लभ भाई पटेल, प्रेक्षागृह में सेवा पखवाड़ा अभियान मनाया गया है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुखलाल पाल,जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेन्द्र पटेल विधायक जहानाबाद,कृष्णा पासवान विधायिका खागा,विकास गुप्ता विधायक,अमित तिवारी, ब्लाक प्रमुख भिटौरा, विकास पासवान ,ब्लाक प्रमुख हसवा, अजय सिंह (रिंकू लोहारी) जिला पंचायत सदस्य आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग फतेहपुर द्वारा कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को हयरिंगऐड एवं एम०आर० किट आदि वितरण किया गया है । साथ ही वायोश्री योजनान्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) लिमिटेड कानपुर द्वारा वृद्धजनों को भी कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण इन सहायक उपकरणों में व्हीलचेयर,वाकिंग स्टिक स्मार्ट केन इत्यादि का वितरण किया गया है ।
