– पत्रकारों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा
बिन्दकी/फतेहपुर । प्रेस क्लब बिन्दकी के अध्यक्ष रहे पत्रकार सुशील अवस्थी को एक सादगी पूर्ण सभा में स्थानीय पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निर्भीक लेखन को सराहा ।
सुशील अवस्थी का आज के ही दिन निधन हुआ था । उनके पुत्र उपेंद्र अवस्थी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने जहां सुशील अवस्थी की जीवन यात्रा,उनके जुझारू लेखन, नेतृत्व क्षमता, और स्पष्ट वादिता पर प्रकाश डाला वही उनके निधन को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया ।
इस मौके पर जिला पत्रकार संघ फतेहपुर की सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह बबलू को भी श्रद्धांजलि दी गई जिनकी दो दिन पहले करंट लगने से मृत्यु हो गई थी । पत्रकारों ने सुशील अवस्थी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी ।
इस मौके पर उपेंद्र अवस्थी, रविंद्र त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी,घनश्याम शुक्ला,अखिलेश उमराव,बुद्ध सागर शुक्ला,रवींद्र शुक्ला,सत्य नारायण सिंह बबलू,राजेश वर्मा,अमित कुमार देव,राहुल आंधी, राजू उमराव, सत्येंद्र दीक्षित, विपिन पटेल, आनंद शुक्ला, प्रमोद कश्यप,सूरजबली विश्वकर्मा, राम किशन गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
