कानपुर । कुलगांव स्थित सूर्यपाल सिंह इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत एंटी रोमियो टीम एवं प्रभारी निरीक्षक महाराजपुर संजय कुमार पांडेय के नेतृव में नारी मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया । एसआई शिक्षा भारती व शिवानी सिंह ने कहा कि मुश्किल में छात्राएं हेल्पलाइन नंबर डायल करें, मदद जरूर मिलेगी । उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112,1076,1098,112,181, 108 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें ।
इस दौरान बताया गया कि पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा । थाने पर महिला हेल्प डेस्क है । जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं । थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती है ।
जागरूकता कार्यक्रम में एसएचओ महाराजपुर संजय कुमार पांडेय के द्वारा UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली जन सुविधाओं एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप,ट्विटर,फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) एवं महिला सशक्तिकरण अभियान व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम व वर्तमान समय में साइबर क्राइम के गंभीर परिणामो के बारे में व उनसे बचने के तरीके व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया । इस मौके पर सौरभ यादव एसआई, अमित यादव एसआई सहित स्कूली बच्चे एवं शिक्षकगण मौजूद रहे ।
