फतेहपुर । जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ/संयोजक/प्रधानाचार्य पुरूषोत्तम इण्टर कालेज खजुहा द्वारा किया गया । प्रतियोगिता मे विजेता टीम सीनियर बालिका वर्ग में फतेहपुर सदर तहसील व उप विजेता टीम बिन्दकी तहसील रही ।
जूनियर बालिका वर्ग में विजेता टीम बिन्दकी तहसील व उप विजेता टीम फतेहपुर सदर तहसील रही । सीनियर बालक वर्ग में विजेता टीम बिन्दकी तहसील व उपविजेता टीम फतेहपुर सदर तहसील रहा । जूनियर बालक वर्ग में विजेता टीम बिन्दकी तहसील व उपविजेता टीम फतेहपुर सदर तहसील रहा । विजेता टीम को प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज द्वारा मेडल,ट्राफी देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं,आशिर्वाद दिया गया ।
इस जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता कार्यक्रम को संपन्न कराने मे विद्यालय के सम्मानित क्रीड़ा प्रभारी शैलेन्द्र कुमार तिवारी एवं सह क्रीड़ा प्रभारी सुरेश कुमार,सत्येन्द्र पाल,श्रीमती रूबी सैनी,श्रीमती उषा कुशवाहा अन्य विद्यालयों से आयें हुए सम्मानित क्रीड़ा प्रभारी, सम्मानित अध्यापकगण,नीरज दुबे,जय नारायन,सतेन्दर कुमार आदि व विद्यालय के कर्मचारीगण का सराहनीय सहयोग रहा । सभी लोगों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुई । विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व धन्यवाद ज्ञापित किया ।
