

बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड के ग्राम टिकरा में थाना बकेवर में गठित मिशन शक्ति केंद्र व एण्टी रोमियो टीम ने शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्ति करण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना,राष्ट्रीय पोषण योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,आयुष्मान योजना,सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना ,महिला शक्ति केन्द्र योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि तथा सहायतार्थ उपलब्ध कराये गये विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो,सी०एम० हेल्प लाइन 1076,स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181,साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 बकेवर थाना सीयूजी नम्बर 9454403335 ,टोल फ्री नम्बर, सीनियर सिटीजन 14567,बैंकिंग काॅरेस्पोंडेंस व सखी आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया । थाना बकेवर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई ।
इस मौके पर थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय ,मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु दयाल पाण्डेय ,आरक्षी आलोक ,महिला आरक्षी मिंकी,महिला आरक्षी डोली, ग्राम प्रधान बंदना देवी मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि आशू मिश्र सहित बडी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रही ।
