बिन्दकी/फतेहपुर । तहसील के खजुहा कस्बे हनुमान गढ़ी में लगभग एक किलोमीटर तक साफ सफाई का काम सुरेश न जाने कितने वर्षों से करते हुए चले आ रहे है ।
जब मीडिया टीम की नजर इस स्वच्छता संबंधी नेक काम पर पड़ी तो मीडिया से बात करते हुए सुरेश सविता पुत्र स्व बजरंगी सविता ने बताया कि अगर स्वच्छ समाज बनाना है तो पहले अपने घर गली मोहल्ले को स्वयं से स्वच्छ रखना सीखना होगा और इसमें कोई संकोच और शर्म नही आनी चाहिए । उन्होंने कहा की स्वच्छता से ही स्वच्छ और स्वस्थ शरीर,समाज और देश का निर्माण हो सकता है । वैसे प्रधानमंत्री मोदी भी यही चाहते है और उन्ही के विचारो को आगे लेकर जा रहा हूं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरू किया गया यह पखवाड़ा भर का अभियान,भारत भर के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों द्वारा स्वच्छता के महत्व पर ज़ोर देने और कचरा मुक्त भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है । यह 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा । आपको बताते चले कि सुरेश वार्ड न 3 से मेंबर वा तहसील में मुंशी भी है और इस नेक काम से वह लोगो को स्वच्छ समाज बनाए रखना का संदेश भी दे रहे है ।
इसी मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यहां पर कोई सफाई कर्मी कभी नहीं आता न नाली साफ होती है न सड़क इसलिए मैने स्वयं ही स्वच्छ भारत के संदेश को सरोकार करते हुए अपने आस पास के परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने की विचारो को ठाना है ।
