खागा/फतेहपुर । खागा-नौबस्ता रोड पर गढ्ढामुक्त का कार्य शुरू, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने बताया कि हमने व्यापार मंडल के द्वारा उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार जी को ज्ञापन देकर लोकनिर्माण विभाग को चेतावनी दी थीकि अगर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले पहले मंगलवार तक सड़क गढ्ढामुक्त नहीं होती है तो फिर आंदोलन होगा ।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के एक्सियन अनिल कुमार शील ने व्यापार मंडल की चेतावनी को गंभीरता से लिया और आज सोमवार को ही लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विनय गुप्त को भेजकर मेरी उपस्थिति में खागा नौबस्ता रोड में हनुमान मंदिर के पास से सड़क को गढ्ढामुक्त का कार्य शुरू हुआ है ।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अवर अभियंता ने बताया है कि मंगलवार तक नौबस्ता रोड के अधिक से अधिक हिस्सों को गढ्ढामुक्त करने का कार्य कर लिया जाएगा ।
