फतेहपुर । महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत आरजी चिल्ड्रेन्स एकेडमी की छात्राओं को रिज़र्व पुलिस लाइन में आत्मरक्षा व खेलकूद के लिये प्रशिक्षण दिया गया ।
आत्मरक्षा व खेलकूद प्रशिक्षण की विशेष झलकियाँ
कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर में किया गया ।
छात्राओं को आत्मरक्षा के मूलभूत से उन्नत तक के तकनीकी गुर सिखाए गए । प्रशिक्षकों ने हाथों से बचाव,पकड़ से छूटने,अचानक हमले का सामना करने और आत्मविश्वास के साथ प्रतिक्रिया देने की व्यावहारिक विधियाँ प्रदर्शित कीं । प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डेमोंस्ट्रेशन और प्रैक्टिकल सेशन आयोजित किए गए ।
छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया । छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रशिक्षण में भाग लेकर असली परिस्थितियों का अभ्यास किया ।
अधिकारीगणों द्वारा प्रेरक संबोधन
“महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है । आत्मरक्षा प्रशिक्षण व खेलकूद महिलाओं को साहस, आत्मविश्वास और हर परिस्थिति से निपटने की क्षमता प्रदान करता है । मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी सशक्त भूमिका सुनिश्चित करना है ।”
अधिकारियों द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें बल्कि समाज की अन्य महिलाओं व बालिकाओं को भी जागरूक और प्रेरित करने का माध्यम बनें अधिकारियों द्वारा आत्मरक्षा व खेलकूद को “आत्मविश्वास की ढाल और सशक्तिकरण का सबसे मजबूत हथियार” बताया ।
कार्यक्रम की महत्ता व प्रभाव
यह प्रशिक्षण महिलाओं के लिए आत्मरक्षा की बुनियादी से लेकर व्यावहारिक तकनीकों को सीखने का अवसर बना । मिशन शक्ति 5.0 का यह चरण महिलाओं को न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बना रहा है । बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें निर्भीक बना रहा है । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों एवं बच्चों को सम्मानित भी किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी लाइन व क्षेत्राधिकारी जाफरगंज द्वारा संयुक्त रुप से की गयी ।
कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी लाइन,क्षेत्राधिकारी जाफरगंज,महिला थानाध्यक्ष व प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थिति रहे ।
